आगरालीक्स.. आगरा में घर के बाहर से गायब हुए पांचवीं कक्षा के छात्र को छोडने के लिए फिरौती की कॉल आने के बाद हडकंप मचा हुआ है, पुलिस और परिजन बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं।
फतेहपुर सीकरी के गांव मंडी गुड निवासी साहब सिंह का 12 साल का बेटा सतीश कक्षा पांच में पढता है, वह शुक्रवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था, अंधेरा होने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों के होश उड गए, पुलिस की मदद से सतीश की तलाश की गई, वह जहां खेल रहा था वहां पास में नहर थी, नहर में भी देखा लेकिन सतीश का कोई पता नहीं चला।
चाचा पर आया पांच लाख फिरौती का फोन
शनिवार को सतीश के चाचा के मोबाइल पर पफोन आया, पफोन करने वाले ने सतीश को छोडने के लिए 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी, इसे सुनते ही परिजनों के होश उड गए, साहब सिंह के ढाई बीघा खेत है, वह किसान हैं, आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है, ऐसे में पांच लाख रुपये की फिरौती के फोन ने उनके होश उडा दिए हैं, पुलिस जांच में जुटी हुई है।