आगरालीक्स.. आगरा में बीटेक छात्र ने बीएससी की छात्रा के साथ लव मैरिज के लिए एप्लीकेशन दी, घर पर नोटिस पहुंचती ही छात्रा सामान लेकर छात्र के घर पहुंच गई, परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंच गए लेकिन वह अपने घर जाने के लिए तैयार नहीं है, बमुश्किल पुलिस के समझाने के बाद छात्रा अपने घर गई।
आगरा के थाना जगदीशपुरा निवासी बीटेक छात्र के पास में ही रहने वाली बीएससी की छात्रा से पांच साल से संबंध हैं। छात्र और छात्रा लव मैरिज करना चाहते थे, उन्होंने लव मैरिज के लिए आवेदन किया। आवेदन के बाद दोनों के घर नोटिस भेजे गए, छात्रा के घर नोटिस पहुंचते ही बवाल होने लगा। छात्रा अपना सामान लेकर बीटेक छात्र के घर पहुंच गई, यह देख छात्र और उसके परिजनों के होश उड गए। छात्रा के परिजन हंगामा ना करें, इस डर से वे छात्रा को थाना जगदीश पुरा ले आए। छात्रा से कहा कि वह अपने घर चली जाए लेकिन उसने घर जाने से इन्कार कर दिया।
समझाते रहे लेकिन छात्रा ने किया इन्कार
थाने में छात्रा को लोगों ने समझाया कि वह अपने घर चली जाए, परिजन आपस में शादी की बात कर लेंगे लेकिन छात्रा ने अपने घर जाने से इन्कार कर दिया। छात्रा को हर तरीके से समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं मानी। छात्रा का कहना था कि वह अपने प्रेमी बीटेक छात्र के साथ ही रहेगी, बडी मुश्किल से छात्रा अपने घर जाने के लिए तैयार हुई।