आगरालीक्स.. आगरा में ट्रेन से गिरने के बाद युवक तडपता रहा, तमाशबीन भीड दोनों हाथ कटने पर तडपते युवक को देखती रही, एंबुलेंस देर से पहुंची, खून बहने से मौत हो गई।
आगरा में सोमवार सुबह 9:30 बजे एक युवक ट्रेन से गिर गया, ट्रेन बिहार जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रकाश नगर में एक व्यक्ति ट्रेन से गिर गया। उसके दोनों हाथ कट गए। वह काफी दूर तक ट्रेन के साथ घिसटता हुआ चला गया। उसे देखकर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
वह तडपता रहा, करते रहे एंबुलेंस का इंतजार
दोनों हाथ कटने पर खून से लथपथ घायल युवक तड़प रहा था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए 10 एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, मगर किसी ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया।
कॉल करने के काफी देर बाद एंबुलेंस आई। घायल को तकरीबन 10:30 बजे एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र तकरीबन 32 साल है। वह नीले रंग की जींस और जैकेट पहने था।
बिहार का हो सकता है युवक
युवक के कपड़े ट्रेन में फंसकर फट गए। कपड़ों में टिकट मिला है, जो अहमदाबाद (गुजरात) से मुजफ्फरपुर, (बिहार) का है। इससे संभावना है कि वो बिहार का रहने वाला होगा। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
कांसेप्ट फोटो