आगरालीक्स.. आगरा में भीषण सडक हादसे में दो छात्रों की मौत, हाईस्कूल की परीक्षा देकर अपने ममेरे भाई के साथ बाइक से लौट रहे छात्रों में वाहन ने मारी टक्कर। हादसे में दो छात्रों की मौत से कोहरा मचा हुआ है।
आगरा के शमसाबाद में शुक्रवार को सत्येंद्र वर्मा पुत्र नारायण सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी खमानी का पुरा रोहई खास इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए इरादत नगर स्थित सार्वजनिक इंटर कॉलेज में गया था। वह अपने साथ ममेरे आठ वर्षीय पवन पुत्र नाहर को भी साथ ले गया था। शाम छह बजे पेपर खत्म होने के सत्येंद्र और पवन बाइक से घर लौट रहे थे, लुहारी पानी की टंकी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, हादसे में दोनों की मौत हो गई।
हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
प्रत्यदर्शियों ने बताया कि सत्येंद्र के पास हेलमेट नहीं था, लोगों का कहना था कि सत्येंद्र हेलमेट लगाए होता तो जान बच सकती थी।