आगरालीक्स… आगरा के रामलाल वृद्ध आश्रम की बिजली काट दी है, यहां रहे रहे बुजुर्गों ने भूख हडताल शुरू कर दी है। बुजुर्ग दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यालय पर अनशन पर बैठे हैं।
रामलाल वृद्ध आश्रम कैलाश मंदिर, सिकंदरा की बिजली अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सिकंदरा द्वारा काट दी गई है। व्यवस्थापक के अनुसार बिजली काटने से आश्रम में रह रहे 250 वृद्ध माता पिता व महिला बच्चो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आश्रम की गौशाला में इस समय 425 गाय निवासरत है जिनके लिए पानी की समस्या आ रही है । आश्रम के सभी वृद्ध दक्षिणांचल के ऑफिस पर भूख हड़ताल आमरण अनशन पर बैठे है।