आगरालीक्स… आगरा में हादसे में युवक युवती की दर्दनाक मौत हो गई, युवक और युवती दौड लगाने गए थे, इसी दौरान वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। युवक युवती की मौत से दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है।
आगरा के किरावली के गांव अभुआपुरा निवासी रामगोपाल की बेटी अंशु और छोटी बेटी खुशबू सेना में भर्ती की तैयारी कर रही थी, बुधवार सुबह पांच बजे दोनों बहने हाईवे पर दौड लगाने गई थी, गांव के ही रामवीर के पुत्र श्यामवीर भी सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह भी सुबह दौड लगाने गया था, ये दोनों वाहन की चपेट में आ गए, हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।