आगरालीक्स ..आगरा में धूप में 10 मिनट से अधिक देर तक खडे होने पर सिर चकरा रहा है, ऐसे में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित की तबीयत बिगडने पर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने से प्रचार कर रहे प्रत्याशी और समर्थक पसीना पसीना हो रहे हैं, थकान और बेचैनी होने लगी है। धूप में निकलना मुश्किल हो गया है।
आगरा में गर्मी चरम पर पहुंच चुकी है, तापमान लगातार बढ रहा है, 18 अप्रैल को मतदान है और 16 अप्रैल तक प्रचार होना है। कम समय में अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करने में प्रत्याशी और उनके समर्थक जुटे हुए हैं, लेकिन धूप में निकलने पर परेशानी होने लगी है, चक्कर आने के साथ डीहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं, कुछ देर धूप में खडे होने पर सिर चकराने लगता है।
कांग्रेस प्रत्याशी भर्ती
आगरा सुरक्षित सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित की शनिवार को तबीयत बिगड गई, उन्हें जीजी हॉस्पिटल, संजय प्लेस में भर्ती कराया गया है।

विधायक जगन प्रसाद गर्ग प्रचार के बाद घर पहुंचे, हार्ट अटैक से मौत
10 अप्रैल 2019 को आवास विकास कॉलोनी में आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के प्रचार के दौरान पांच बार से आगरा उत्तर सीट से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की तबीयत बिगड गई, वहां से वे अपने घर पहुंच गए। घर पहुंचने के बाद उन्होंने खाना खाया और तबीयत बिगड गई, परिजन विधायक जगन प्रसाद गर्ग को पुष्पांजलि हॉस्पिटल ले गए, इलाज के आधे घंटे बाद उनका निधन हो गया, उनके निधन की खबर मिलते ही तमाम लोग मदिया कटरा स्थित उनके आवास पर पहुंच गए।