आगरालीक्स.. आगरा में आधी रात को भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह के नाती को ढाबा संचालक ने दौडा दौडा कर पीटा, गाडी तोड दी। देर रात के कारण खाने का आर्डर लेने से इन्कार करने पर ढाबा संचालक और भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह के नाती के बीच हुआ विवाद गर्माता चला गया और मारपीट होने लगी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ढाबा संचालक भाग गया।

मंगलवार रात को पंडित भोजनालय, आवास विकास कॉलोनी सेक्टर नौ में फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह का नाती दिव्यांश चौधरी पहुंचा। उसने खाने का आर्डर दिया लेकिन ढाबा पर काम कर रहे कर्मचारियों ने रात अधिक होने के कारण आर्डर लेने से इन्कार कर दिया। इसे लेकर विवाद हो गया, देखते ही देखते मामला गर्माने लगा। गाली गलौज होने लगी।
नाती को पीटने के बाद गाडी के शीशे तोडे
मामला गर्माने पर मारपीट होने लगी। ढाबा पर काम करने वाले कर्मचारियों ने भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह के नाती दिव्यांश को पकड लिया और मारपीट करने लगे, वह भागने लगा तो उसे पकड कर पीटा। किसी तरह से वह वहां से भाग निकला, इसके बाद कर्मचारियों ने गाडी के शीशे तोड दिए।
ढाबा बंद कर भाग गया संचालक
भाजपा विधायक के नाती दिव्यांश चौधरी ने पुलिस को फोन किया, पुलिस के पहुंचने से पहले ही ढाबा संचालक कर्मचारियों के साथ मौके से भाग खडा हुआ।