आगरालीक्स… आगरा में मेट्रो के लिए सर्वे शुरू हो गया है, पहले दिन मेट्रो के लिए डिपो के लिए टीम ने पीएसी मैदान और कमिश्नरी का सर्वे किया। सर्वे में सामने आया है कि मेट्रो के निर्माण को कमिश्नरी का सभागार भी ढहाया जा सकता है। टीम ने अधिकारियों के साथ भी बैठक की।
मंगलवार को (एलएमआरसी) और सदर तहसील की टीम ने सर्वे किया।
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट 2021 तक पूरा होना है, पहला कॉरिडोर सिकंदरा से ताजमहल पूर्वी गेट तक बनाया जाना है। कॉरिडोर से पूर्व पीएसी मैदान में 49 हेक्टेअर जमीन में डिपो बनाया जाएगा। यहां 15वीं वाहिनी पीएसी की 51 हेक्टेअर जमीन है। लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और सदर तहसील की टीम ने मंगलवार से मेट्रो के निर्माण को धरातल पर सर्वे शुरू कर दिया। टीम ने कमिश्नरी में सभागार के पास स्थित जगह के साथ ही फतेहाबाद रोड पर भी सर्वे किया। मेट्रो डिपो के लिए कमिश्नरी की जगह भी ली जानी है। इसके लिए कमिश्नरी के अंदर स्थित मार्ग की बायीं तरफ की जमीन ली जाएगी। मेट्रो के लिए कमिश्नरी सभागार को भी ढहाया जा सकता है। टीम दोनों स्थलों पर सर्वे करने के बाद सदर स्थित रक्षा संपदा विभाग के कार्यालय भी गई। मेट्रो के लिए रक्षा संपदा विभाग की 2.05 हेक्टेअर जमीन ली जानी है।