आगरालीक्स ..आगरा में बवाल, दुकानों में आग लगाई, मीडिया कर्मियों को पीटा, कैमरे छीन लिए। एसएसपी बबलू कुमार सहित बडी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया है, पुलिस फोर्स के पहुंचने के बाद मामला शांत हो सका, पुलिस आरोपियों की धरपकड के लिए दबिश दे रही है।
आगरा के खंदौली के सैमरा में मंगलवार शाम को एक अल्पसंख्यक समुदाय के युवक पर युवती को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बडी संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने खंदौली के सैमरा में आरोपी युवक के घर में तोडपफोड करने के बाद आग लगा दी, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने आक्रोशित ग्रामीणों को रोकने की कोशिश की, इससे मामला गर्मा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकान और खोखों में आग लगा दी, एक के बाद एक कई दुकानों में आग लगाने से बवाल हो गया। भगदड मच गई, आगरा हाथरस हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।

मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट, कैमरा छीना
बवाल के दौरान मीडिया कर्मी कैमरे से फोटो लेने लगे, लोगों ने मीडिया केर्मियों के साथ मारपीट कर दी, उनका कैमरा छीन लिया।