आगरालीक्स ..आगरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि विभाग की टीम ने छापा मारा, फार्मेसिस्ट नहीं मिला, बिल नहीं दिखा सके, तीन दिन का नोटिस दिया है, जवाब के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आगरा में मंगलवार को औषधि विभाग की टीम ने छापे मारे, औषधि निरीक्षक जुनाब अली ने मीडिया को बताया कि अरुण केमिस्ट एसएन हॉस्पिटल के पास पर फार्मेसिस्ट हरीश गुप्ता नहीं मिले, संचालक निश्चल जैन छह दवाओं के बिल नहीं दिखा सके, दो दवाओं के सैंपल लिए हैं। तीन दिन का नोटिस दिया है, इसके बाद भी फार्मेसिस्ट नहीं मिलते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद टीम ने भगवती फार्मा,फब्बारा की जांच की, दवाओं के बिल ना दिखाने पर तीन दिन का नोटिस दिया है। ब्रजवासी मेडिकल स्टोर फव्वारा पर भी दवाओं के बिल नहीं मिले, लाइसेंस भी नहीं दिखा सके।
दवा बाजार हो गया बंद
औषधि विभाग की टीम की कार्रवाई के चलते दवा बाजार में दुकानें बंद हो गईं।