आगरालीक्स ..आगरा के साथ ही आस पास के जिलों में अलर्ट, कैब के विरोध में अलीगढ में बवाल के बाइ इंटरनेट बंद, एएमयू को पांच जनवरी तक बंद कर दिया है। अलीगढ के सभी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार शाम को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में छात्रों ने एडमिशन ब्लॉक के बाहर पुलिस पर पथराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने छात्रों को समझाने की कोशिश की तो पथराव कर दिया, इसमें डीआईजी भी घायल हो गए। बडी संख्या में पुलिस पफोर्स तैनात किया गया है।
रात 12 बजे इंटरनेट बंद
एएमयू में हुए बवाल के बाद रविवार रात 12 बजे अलीगढ में आने के आदेश तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। एएमयू को पांच जनवरी तक बंद किया गया है। सभी स्कूल और कॉलेज की सोमवार को छुटटी कर दी है।