आगरालीक्स ..सर्दी में राजधानी एक्सप्रेस का इंजन में खराबी आ गई, राजधानी एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट खडी रही, इंजन ठीक न होने पर दूसरी ट्रेन का इंजन लगाकर रवाना किया गया।
सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस टूंडला स्टेशन पर पहुंची। करीब एक घंटे तक तकनीकी टीम ने इंजन को सही करने का प्रयास किया, तकनीकि टीम ने इंजन को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में मालगाड़ी का इंजन मंगाकर 11:05 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका। इस दौरान करीब एक घंटा 20 मिनट तक राजधानी टूंडला स्टेशन पर लूप लाइन में खड़ी रही। इस बीच पीछे से आ रहीं हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी, रांची-नई दिल्ली राजधानी, सयालदाह-नई दिल्ली राजधानी सहित आधा दर्जन ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया।