आगरालीक्स ..आगरा से यमुना एक्सप्रेस वे पर जा रही कार ट्रक में जा घुसी, ट्रक कार को दो किलोमीटर तक खींच कर ले गया। मगर, कार चालक के खरोंच तक नहीं आई।
सोमवार को सुधीर निवासी महरौली दिल्ली अपनी कार से यमुना एक्सप्रेस वे से आगरा से दिल्ली के लिए निकले। मथुरा के माइल स्टोन 105 पास आगे चल रहे ट्रक चालक ने ब्रेक लगाए, ट्रक के पीछे के हिस्से में कार घुस गई। ट्रक नहीं रुका, करीब दो किलोमीटर तक कार ट्रक के साथ घसीटती हुई चली, कार सवार सुधीर ट्रक को रोकने के लिए चीखता चिल्लाता रहा।
राहगीरों ने रुकवाया ट्रक
ट्रक के पीछे कार फंसी हुई थी और कार सवार सुधीर ट्रक रोकने के लिए आवाज लगा रहे थे। राहगीरों ने ट्रक को रुकवाया, कार से सुधीर को बाहर निकाला गया, उन्हें खरोंच तक नहीं आई है।