आगरालीक्स… आगरा में आईपीएल क्रिकेट कमेन्टेटर व अभिनेता समीर कोचर के सवालों को सुन ऐसा लगा मानों स्पाइसी शुगर की महिलाएं मिस यूनीवर्स कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले रहीं हैं। स्पाइसी शुगर क्लब के एक वर्ष पूर्ण होने पर ग्रांड फिनाले का। होटल डबल ट्री हिल्टन में आयोजित फिनाले समीर कोचर के साक क्लब की महिलाओं ने मस्ती और धमाल के साथ सेलीब्रेट किया।
बड़े अच्छे लगते हैं… किशोर कुमार के गीत के साथ एंट्री करने वाले समीर कोचर ने महिलाओं को क्विच में चिन्ता में डाला तो कभी चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी। प्रधानमंत्री से मिलने पर क्या सवाल करेंगी, आपकी बेस्ट मैमोरी और जब आपको कोई नहीं देखता तो आप क्या करती हैं जैसे तमाम सवाल थे जिन्हे महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ खेला।
कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना देवा जय गणेशा… के साथ हुआ। वहीं महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका ने सभी का मन मोह लिया। क्लब की संस्थापिका पूनम सचदेवा ने वर्ष भर आयोजित किए गए कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए क्लब का परिचय दिया। स्पाइसी शुगर क्वीन का अवार्ड रानी रन्नन फर्स्ट रनर अप वीना सचदेवा व सैकेन्ड रनर अप निकी चौपड़ा, रजनी सागर रहीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से पावनी सचदेवा, चांदनी ग्रोवर, शिखा जैन, डॉ. रंजना बंसल, गरिमा हेमदेव, अशु मित्तल, रेशमा मगन, रचना अग्रवाल, दिव्या कत्याल, रिम्पी जैन, पूजा ओबराय, वंदना पटोलिया, सोनाली खंडेलवाल, सिमरन अवतानी, शिल्पा लूथरा, शिल्पी वाष्णेय, शिल्पा भाटिया, साधना भार्गव, रेनू लाम्बा
मनोरंजक गेम भी खेले
स्पाइसी शुगर क्लब की सदस्याओं को एंकर मधुकर मल्होत्रा द्वारा कई आकर्षक गेम भी खिलाए गए। जिसमें जुड़ा बनाए महिलाओं के जूड़े में अधिक से अधिक स्टिक लगाना और फिर अपने पार्टनर के साथ डांस करना। इसके बाद डांस और मस्ती के साथ हुआ धमाल। सांस्कृतिक कार्यक्रम में तेरा जलवा… जैसे गीतों का लुत्फ उठाया। क्लब की सदस्याओं ने डांस किया। इस अवसर पर वर्ष भर क्विज में बेहतर प्रदर्शन करने वाली दस महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।