आगरालीक्स.. आगरा में युवती के साथ रेप के बाद दरिंदगी से मौत हो गई, कोई परिजन नहीं आया, इंंस्पेक्टर ने युवती को बहन मानकर मुखाग्नि दी।
आगरा में 21 दिसंबर को युवती के साथ रेप के बाद दरिंदगी की गई, युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के न आने पर 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया गया। युवती की अंतिम क्रिया करने के लिए थाना एत्माउददौला के इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक आगे आए। उन्होंने युवती का भाई बनकर मुखाग्नि दी और अंतिम क्रिया की।

यह था मामला
21 दिसंबर को आगरा के यमुना ब्रिज स्टेशन के पास अगरबत्ती की फैक्ट्री में 22 वर्षीय मानसिक रुप से विक्षिप्त युवती को एक युवक पकड कर ले गया। पफैक्ट्री में युवती के साथ रेप किया, उसे म्रत समझ युवक भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को एसएन में भर्ती कराया। युवती को गंभीर हालत में वेंटीलेटर पर रखा गया, मंगलवार को युवती की मौत हो गई।
सीसीटीवी से पकडा गया आरोपी
पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए, इसमें एटा के समकौली के नगला उदी का रहने वाला युवक सुघड
सिंह युवती को फैक्र्टी में ले जाते हुए दिखाई दिया। युवती के साथ रेप करने के बाद वापस आते हुए भी उसकी वीडियो रिकार्डिंग मिली है। वह युवती को मरा हुआ समझ कर चला गया था, पुलिस ने सुघड सिंह को जलेसर से अरेस्ट कर लिया ।