आगरालीक्स …आगरा में कारोबारी की पत्नी में कोरोना की पुष्टि हुई है, परिवार में 10 सदस्य हैं, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 241 पहुंच गई है।
आगरा के भगवान टॉकीज के पास स्थित मल्टी स्टोरी कॉलोनी में रह रहे किराना कारोबारी की 40 साल की पत्नी को सर्दी जुकाम और बुखार होने पर जिला अस्पताल में जांच कराई। शनिवार को आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद उन्हें भगवान टॉकीज के पास स्थित निजी अस्पताल में ही भर्ती करा दिया गया है। उनके परिवार में 10 अन्य सदस्य हैं, इनकी भी जांच कराई जा रही है।
मेडिकल स्टोर संचालक भी पॉजिटिव
आगरा में शनिवार रात को 45 केस नए आए हैं, इसमें से रकाबगंज क्षेत्र के हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर और उनके सर्जन बेटे भी कोरोना संक्रमित मिले थे। हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर संचालक और मेडिकल स्टोर पर काम करने वालों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। हालांकि, हॉस्पिटल को बंद कर सभी लोगों को क्वारंटाइन कर दिया था। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है।
एसएन के कर्मचारी हो रहे संक्रकित
45 नए मरीजों में एसएन मेडिकल कॉलेज की वार्ड आया, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी शामिल है, इससे पहले एसएन के तीन जूनियर डॉक्टर और चार वार्ड बॉय कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इससे खतरा लगातार बढ रहा है।
पांच जमाती और उनके संपर्क वाले संक्रमित
वहीं, 45 में से पांच जमाती और उनके संपर्क में आए लोग हैं। इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
छह कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले पॉजिटिव
वहीं, 45 में से छह कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोग शामिल हैं। वहीं, तीन कोरोना संक्रमित हॉस्पिटल में काम करने वाले कर्मचारी हैं।