आगरालीक्स.. आगरा के स्कूल कॉलेज जुलाई में खुल सकते हैं, ऐसे में केंद्रीय हिंदी संस्थान में 29 जुलाई से वार्षिक परीक्षा होंगी, 16 राज्यों के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे, परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनलॉक वन में केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा वार्षिक परीक्षाएं कराने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय से अनुमति मांगी गई, वहां से नियम और शर्तों का पालन करते हुए परीक्षा कराने की अनुमति मिल गई है। केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के निदेशक प्रो. एनके पांडेय का मीडिया से कहना है कि संस्थान में निष्नाद, प्रवीर्ण और पारंगत के प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के 160 छात्र-छात्राएं आगरा मुख्यालय पर परीक्षा देंगे। वहीं नगालैंड राज्य के दीमापुर केंद्र पर 135 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। ये छात्र-छात्राएं दो पाठ्यक्रमों से संबंधित हैं। परीक्षा में 16 राज्यों के छात्र शामिल होंगे।
29 जुलाई से सात अगस्त तक परीक्षा
केंद्रीय हिंदी संस्थान में 29 जुलाई से वार्षिक परीक्षा शुरू होंगी, इसमें 16 राज्यों के 160 विद्यार्थी आगरा मुख्यालय पर जबकि 135 विद्यार्थी नगालैंड राज्य के दीमापुर केंद्र पर परीक्षा देंगे। परीक्षाएं सात अगस्त तक पूरी हो जाएंगी।
20 जुलाई तक विदेशी प्रवेश के लिए कर सकेंगे आवेदन
केंद्रीय हिंदी संस्थान में विदेशी छात्रों का प्रवेश दिया जाता है, इस बार 20 जुलाई तक विदेशी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।
10 अगस्त से पत्रकारिता की परीक्षाएं
संस्थान में पत्रकारिता का पाठयक्रम भी संचालित है, पत्रकारिता की परीक्षाएं 10 अगस्त से प्रस्तावित की गई हैं।
सीए के छात्र नवंबर में दे सकेंगे जुलाई की परीक्षा
कोरोना के चलते सीए के छात्रों की परीक्षा नहीं हुई है, अब छात्र जुलाई की परीक्षा नवंबर में दे सकेंगे।
आंबेडकर विवि में परीक्षा की तैयारी, कॉलेजों से मांगा डाटा
आंबेडकर विवि में भी परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है, कॉलेजों से छात्रों का डाटा मांगा गया है, अभी परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं है।