आगरालीक्स…जून में लॉकडाउन में जब मिलने राहतें, पर देश और विदेश में टेंशन बढा रहा था कोरोना वायरस
जून 2020 में क्या हुआ आगरा में महत्वपूर्ण
JUNE 1, 2020
आगरा में लॉक डाउन में चोर रेस्टोरेंट के अंदर से एसी सहित सामान को चोरी कर ले गए।
JUNE 1, 2020
आगरा में अनलॉक 1 शुरू, सडकों पर सरपट दौडने लगे वाहन
JUNE 1, 2020
आगरा में बाइक और स्कूटी पर एक व्यक्ति बैठेगा या दो, इसे लेकर असमंजस रहा, दो लोगों के बैठने पर पुलिस ने चालान काटे
JUNE 1, 2020
आगरा में एक युवक लॉक डाउन में हिमाचल प्रदेश में फंस गया, अब युवक लौटा
तो पता चला कि पत्नी प्रेमी संग घर का सामान लेकर चली गई है।
JUNE 3, 2020
आगरा में ढाई साल पहले कारोबारी व भाजपा नेता के बेटे का किडनैप कर लिया था, बीहड में बेटा मिला गया, कारोबारी ने उम्मीद नहीं छोडी थी
JUNE 3, 2020
आगरा के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन ने मरीज का आपरेशन किया, उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद न्यूरोसर्जन भी कोरोना संक्रमित
JUNE 4, 2020
आगरा में लॉक डाउन में नकली शराब तैयार कर बेचने वाले अरेस्ट, ये शराब की एक बोतल से कई बोतल बना रहे थे
JUNE 4, 2020
आगरा में लॉक डाउन में घर पर रहने पर पति पत्नी और वो को लेकर रार होने लगी है, एक महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपने पति की कॉल डिटेल मांगी
JUNE 8, 2020
आगरा में अनलॉक 1 में शादी के 26 साल बाद आईवीएफ से सरकार हॉस्पिटल होम में तीन नवजात ने जन्म लिया
JUNE 8, 2020
आगरा में एडीजी अजय आनंद के चालक हमराह की सडक हादसे में मौत हो गई
JUNE 10, 2020
गोवर्धन परिक्रमा बंद कर दी गई
JUNE 12, 2020
आगरा में सिंडीकेट बैंक के एटीएम को तोडकर लूट की कोशिश, कवर और लॉक तोड दिया
JUNE 12, 2020
आगरा में रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती के शव मिले
JUNE 12, 2020
आगरा में मास्क ना पहनने, नियमों का पालन ना करने पर दर्ज मुकदमों में 80 अरेस्ट, 1000 से अधिक वाहनों के चालान किए गए
JUNE 14, 2020
आगरा में रेलवे के ओवर ब्रिज पर युवक का रस्सी से लटका शव मिला
JUNE 14, 2020
आगरा में दर्दनाक हादसा, जहरीली गैस से तीन की मौत
JUNE 15, 2020
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, चार साल की मासूम की मौत
JUNE 16, 2020
आगरा में कोरोना संक्रमण में सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर पहली कार्रवाई, कार सवार ने शीशा खोलकर थूका, पुलिस ने 500 रुपये का चालान कर दिया
JUNE 18, 2020
आगरा में अनियंत्रित ट्रक रेलिंग तोडते हुए न्यू दक्षिणी बाईपास फ्लाईओवर से नीचे गिर गए, ट्रक में आग लग गई, ड्राइवर ट्रक में ही जिंदा जल गए
JUNE 19, 2020
आगरा में किराए की कोख का बडा मामला पकडा गया, तीन नवजात के साथ दो महिलाएं अरेस्ट
JUNE 20, 2020
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, कार आगे चल रही गाडी में जा घुसी, हादसे में तीन की मौत
JUNE 23, 2020
आगरा पुलिस ने होटल में छापा मारा, होटल से जुए के फड़ लगी हुई थी, पुलिस ने 8 जुआरी अरेस्ट कर लिए
JUNE 26, 2020
आगरा की एक कॉलोनी में 13 साल के दिव्यांशु ने सुसाइड कर ली
JUNE 27, 2020
आगरा में तेज हवा और बारिश के चलते राजस्थान बार्डर से टिडडी ने आगरा में अटैक कर दिया
JUNE 30, 2020
आगरा में आंबेडकर विवि पफर्जी बीएड की डिग्री से नौकरी करने वाले 24 शिक्षकों पर मुकदमा
जून में देश की प्रमुख खबरें
1 जून: उत्तर प्रदेश में कोरोना के 296 नए मामले, कुल 8361 हुए.
2 जून: चीन के साथ तनाव के बीच मोदी की ट्रम्प से वार्ता.
3 जून: नोएडा में महसूस किए गए भूकंप के झटके.
4 जून : गुजरात में कोरोना के 492 नये मामले और 33 और मरीजों की हुई मौत.
5 जून: तनाव कम करने की दिशा में बढे भारत—चीन.
6 जून: नवजोत सिंह सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की खबरें.
7 जून: जम्मू कश्मीर के शोपिया में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड, 5 आतंकी ढेर.
8 जून: पीएनबी घोटला: कोर्ट ने नीरव मोदी की परिसम्पत्तियां कुर्क करने की दी अनुमति.
9 जून: आप की आलोचना का राज्यपाल ने किया खारिज.
10 जून: लॉकडाउन के बाद अब पटरी पर आ रही है अर्थ व्यवस्था.
11 जून: भारत का इमरान खान को करारा जवाब, कहा—पाक की जीडीपी के बराबर है हमारा आर्थिक पैकेज.
12 जून: सीडीएस और सैन्य प्रमुख संग रक्षामंत्री की बैठक.
13 जून: राहुल ने कहा—अर्थव्यवस्था में सरकार ने नकदी न डाली तो तबाह हो जाएंगे गरीब.
15 जून: प. बंगाल में कोरोना से दस और मौतें.
16 जून: अमेरिका ने भारत को सौंपी 100 वेंटीलेटर की खेप.
18 जून: दिल्ली सरकार ने रैपिड एंटीजन पद्धति के जरिए जांच शुरू की.
20 जून: योगी आदित्यनाथ ने कोरोना को बताया सदी का सबसे कमजोर वायरस, कहा घबराएं नहीं.
22 जून: केरल में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 138 मामले.
23 जून: जगन्नाथ रथयात्रा की तर्ज पर निकाली गए कांवडयात्रा.
25 जून: बिहार में बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत.
जून 2020 में विश्व की महत्वपूर्ण खबरें
1 जूनः अमेरिका ने कहा कि अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन भ्रष्टाचार और चीन पर भरोसा खत्म करे तो अमेरिका वैश्विक निकाय में फिर से शामिल होने पर विचार करेगा. रोमानिया के पीएम मंत्रियों के साथ बैठक में बिना मास्क लगाए पी रहे थे सिगरेट.
2 जूनः अफ्रीकी महाद्वीप में तेजी से बढ रहा है कोरोना संक्रमण. संक्रमितों की संख्या डेढ लाख पहुंची. ब्रिटैन नमें नया नियम लाॅकडाउन में, घर में किसी बाहरी के साथ सेक्स गैर जरूरी.
3 जूनः अमेरिका में अश्वेत फ्लाइड की हत्या के विरोध में हिंसक प्रदर्शन,
4 जून. इजरायल में सांसद के कोविड 19 से संक्रमित होने के बाद संसदीय बैठकें रदद.
5 जून. ब्रेक्जिट के बाद की बातचीत में ईयू और ब्रिटेन में गतिरोध बरकरार. भारत से तनाव के बीच चीन ने नए कमांडर को सौंपी सीमा की जिम्मेदारी.
6 जूनः बीजिंग में कोविड 19 की पाबंदियों में और ढील दी गई.
7 जूनः दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या चार लाख के पार.
8 जूनः कोरोना महामारी से जूझ रहे अमेरिका में अब क्रिस्बोबल तूफान पहुंचा.
9 जूनः पाक सुप्रीम कोर्ट ने इमरान सरकार से कोरोना को गंभीरता से लेने और राष्ट्रीय कानून बनाने को कहा.
10 जूनः इमरान खान के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई 17 जून तक स्थगित.
11 जूनः रूस में कोरोना का कहर, 5 लाख से ज्यादा हुए संक्रमित.
12 जूनः काबुल की मस्जिद में फिर बम धमाका, चार की मौत
13 जूनः चीन में तेल टैंकर में धमाका, चार की मौत, 50 से ज्यादा घायल
14 जूनः जर्मनी में अमेरिकी सैनिकों की संख्या में 25 फीसदी से ज्यादा कटौत्ी करने की ट्रम्प की योजना
15 जूनः भारत की कडी फटकार के बाद पाक ने भारतीय अधिकारियों को छोडा
16 जूनः यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की पत्नी कोरोना पाॅजिटिव.
17 जूनः बांग्लादेश में भी छाया कोरोना का कहर. एक दिन में आये चार हजार मामले.
18 जूनः नेपाल के राष्ट्रपति ने विवादित नक्शे पर किये दस्तखत. तीन भारतीय क्षेत्रों को बताया अपना.
19 जून: कोरोना वैक्सीन के लिए गिडगिडाया पाकिस्तान.
20 जून: मलाला यूसुफजई ने हासिल की आक्सफोर्ड डिग्री.
21 जून: अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में गोलीबारी, मौत, 11 घायल.
22 जून: नेपाल में कोरोना संक्रमण के 535 नये मामले सामने आए.
23 जून: भारत और चीन के बाहरी मदद की जरूरत नहीं—रूस.
24 जून: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाक को खानी पडी मुंह की, भारत के खिलाफ रच रहा था साजिश.
25 जून: बंद की वजह से पाक में फंसे 248 भारतीय स्वदेश लौटे.
26 जून: अमेरिका में एक दिन में सर्वाधिक 40 हजार नए मामले प्रकाश में आए.
27 जून: इटली में थम नहीं रहा कोरोना का कहर, 30 और लोगों की मौत.
28 जून: बांग्लादेश में बाढ का खतरा बढा. विश्व में कोरोना संक्रमण की संख्या एक करोड के पार.
29 जून: पाक स्टॉक एक्सचेंज पर आतंकी हमला. 11 की मौत.
30 जून: चीन में फ्लू का नया वायरस सामने आया. दहशत में आई दुनिया.