आगरालीक्स ..(Agra News 23rd June).आगरा में अनलॉक होने के बाद बाजार से लेकर ट्रेन में भी यात्रियों की संख्या बढने लगी है। 20 दिन में 30 लाख टिकट की बिक्री हुई है।
आगरा से कोरोना की दूसरी लहर जा चुकी है और स्थितियां सामान्य होने लगी हैं। इसके साथ ही बाजार खुल गए हैं, कोरोना की दूसरी लहर में अन्य शहरों से अपने घर आ गए लोग काम के लिए लौटने लगे हैं।
20 दिन में 30 लाख टिकट बिकी
ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया है, आगरा कैंट सहित अन्य स्टेशनों पर यात्रियों की भीड दिखाई देने लगी है। आगरा में एक से 20 जून तक 30 लाख्किट की बिक्री हुई है। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रेनों के बढने और हालात सामान्य होने से यात्रियों की संख्या बढी है।