आगरालीक्स.. (Agra news 5th July)..आगरा के कमला नगर मार्केट में दुकान में लगी भीषण आग, आग की लपटें हुई बेकाबू।
आगरा में सोमवार रात को कमला नगर मार्केट में दुकान में आग लग गई, आग की लपटें देखते ही देखते बेकाबू होती गई। कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू होने पर स्थानीय लोग आ गए, दमकल विभाग को सूचना दी गई है। आग की लपटें तेज होने पर स्थानीय लोगों के सामने मुश्किल आ रही है।
इलेक्ट्रिकल की दुकान में लगी आग
मुगल रोड स्थित इलेक्ट्रिक की दुकान में आग लगने पर रात को दमकल कर्मी पहुंच गए और आग पर काबू पाने में जुट गए। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका, तब तक इलेक्ट्रिक की दुकान जलकर स्वाह हो गई।
