Monday , 20 April 2026
Home अलीगढ़ PM Modi Aligarh Visit on 14th September : Deputy CM Dr Dinesh Sharma says University & Defence Corridor not in Election manifesto #aligarhnews
अलीगढ़यूपी न्यूज

PM Modi Aligarh Visit on 14th September : Deputy CM Dr Dinesh Sharma says University & Defence Corridor not in Election manifesto #aligarhnews

126

अलीगढ़लीक्स…पीएम नरेंद्र मोदी के 14 सितंबर को अलीगढ़ आ रहे हैं, उनके आने से एक दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा पहुंच गए हैं, कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय व अलीगढ़ डिफेंस काॅरिडोर चुनावी मुददा नहीं। सोमवार को अलीगढ़ में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्य मंत्री डाॅ दिनेश शर्मा ने पीएम मोदी के पूरे कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय कैम्पस, जहां शिलान्यास किया जाऐगा, वहां के प्रवेश द्वार से लेकर मंच तक की तैयारियों का सीएम व डिप्टी सीएम ने बारीकी से निरीक्षण किया। मंच पर ऊपर पहुंचकर यूपी सीएम व डिप्टी सीएम ने पूरे कार्यक्रम स्थल को देखा। तदोपरांत उप मुख्य मंत्री डाॅ दिनेश शर्मा भाजपा के बृज क्षेत्र मंत्री ई. राजीव शार्मा के नौरंगाबाद स्थित एसजेडी पब्लिक स्कूल में अलीगढ़ के स्कूलों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों, शिक्षकों व शिक्षा अधिकारियों के साथ में परिचर्चा की। उसके बाद उप मुख्य मंत्री डाॅ दिनेश शर्मा ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से मीडिया से रूबरू हुए। उप मुख्य मंत्री डाॅ दिनेश शर्मा ने कहा कि अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विवि व डिफेंस काॅरिडोर का शिलान्यास न तो कोई चुनावी मुद्दा है और न ही यह 2022 के विधानसभा चुनाव के स्वार्थ से संबधित है। अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा जिलों के लिए एक राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय की जरूरत थी और डाॅ भीमराव अम्बेडकर विवि की गुणवत्ता भी सुधारनी थी और उसके सम्बद्ध काॅलेजों की संख्या के बोझ को भी कम करना था। डाॅ दिनेश शर्मा ने कल्याण सिंह की एक पुरानी याद को भी बताया कि जब वह नए-नए डिप्टी सीएम बने थे, तो बाबूजी उनके आवास पर मिलने गए। कल्याण सिंह ने कहा था कि नकल नहीं होनी चाहिए और इसको रोकने के लिए शिक्षक और छात्रों को परेशान भी नहीं किया जाना चाहिए। जिस पर डिप्टी सीएम डाॅ दिनेश शर्मा ने कहा था कि यही होगा बाबूजी। एएमयू में पाकिस्तान के संस्थापक जिन्ना की तस्वीर लगे होने की बात पर डिप्टी सीएम डाॅ दिनेश शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्वायत्ता पर सरकार अतिक्रमण नहीं करेगी। अब यह देश प्रेम की भावना तो स्वयं अंदर से होती है। एएमयू के लिए राजा महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा इतने न्यूनतम रेट पर लीज पर जमीन देने का जिक्र भी डिप्टी सीएम डाॅ दिनेश शर्मा ने छेड़ा। डिप्टी सीएम डाॅ दिनेश शर्मा ने अलीगढ़ डिफेंस काॅरिडोर व राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी प्रोेजेक्ट के बारे में भी विस्तार से बताया। पत्रकार वार्ता में एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरूजी, भाजपा के बृज क्षेत्र मंत्री ई. राजीव शार्मा मौजूद थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Timings changed in Basic Education Council schools of the state including Agra…#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में समय बदला....

यूपी न्यूज

UP News: Shocking: Vaishali, who scored 92% in the CBSE Class 10 exams, takes her own life…#upnews

यूपीलीक्स…शॉकिंग, सीबीएसई 10वीं में 92% लाने वाली वैशाली ने दे दी जान....

यूपी न्यूज

UP News: Massive fire engulfs 500 shanties in Ghaziabad…#upnews

यूपीलीक्स…गाजियाबाद में 500 झुग्गियों में लगी भीषण आग. तेज आवाज के साथ...

यूपी न्यूज

Agra News: 27 IPS officers from 13 districts, including Agra ACP Akshay Mahadik, have been transferred

आगरालीक्स…आगरा के एसीपी महादिक अक्षय संजय सहित 13 जिलों के 27 आईपीएस...

error: Content is protected !!