Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Accident in Agra: Advocate killed, 4 injured
टॉप न्यूज़

Accident in Agra: Advocate killed, 4 injured

176

आगरालीक्स… आगरा में भीषण हादसे में कार ट्रक में घुस गई, हादसे में एक की मौत और चार घायल हैं, घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार को आगरा के रुनकता में ट्रक में कार घुस गई, हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक औरेया निवासी एडवोकेट आनंद कुमार दुबे की मौत हो चुकी थी। उनकी पत्नी मनोरमा सहित चंद्रपाल, मानवी, अंजू और राहुल घायल हैं। इन सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
गोवर्धन जा रहे थे परिवार के साथ
औरेया निवासी एडवोकेट आनंद कुमार दुबे अपने परिवार के साथ गोवर्धन परिक्रमा लगाने जा रहे थे। वे कार से औरेया से निकले थे, रुनकता के पास उनकी कार ट्रक में घुस गई।

एक अगस्त को एक्सीडेंट में तीन की मौत
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में डीवीवीएनएल के एमडी एसके वर्मा घायल हो गए, जबकि एक अन्य हादसे में स्विफ्ट डिजायर के पलटने से तीन की मौत हो गई, दो लोग घायल हो गए हैं।
मंगलवार को आगरा के डीवीवीएनएल के एमडी एसके वर्मा लखनऊ मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज के पास उनकी उनकी इनोवा गाडी का एक्सल टूट गया, इससे गाडी का पहिया निकल गया, हादसे में एमडी एसके वर्मा के मामूली चोट आई है, गाडी में उनके ड्राइवर और गनर साथ थे।
उधर, मंगलवार शाम को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मटसेना के पास स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में औरेया निवासी वीरेंद्र यादव उनकी बेटी सहित तीन की मौत हो गई, ये सभी दिल्ली जा रहे थे।

31 जुलाई को यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में युवक और युवती की मौत हो गई, कार को युवती चला रही थी। एक अन्य हादसे में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के भतीजे एक्सीडेंट में गंभीर घायल।

सोमवार को नोएडा से आगरा की तरफ कार जा रही थी। कार को युवती चला रही थी, यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 86, सुरीर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ जा रही कार से जा टकराई। हादसे में युवक और युवती की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं।

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के भतीजे का एक्सीडेंट
सोमवार रात को मथुरा के जिला पंचायत सदस्य व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के भतीजे विवेक चौधरी को छाता पर सेंट्रो कार से टक्कर मार दी, हादसे में गंभीर घायल विवेक चौधरी को दिल्ली रेफर किया गया है।
15 जून को हुआ एक्सीडेंट
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित स्विफ्ट कार पलट गई, हादसे में आर्मी आफीसर की पत्नी की मौत हो गई, आर्मी आफीसर विनय पटेल, उनके साढू़ कपिल पटेल एवं दो बच्चे भी घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आर्मी आफीसर विनय पटेल पत्नी शशि पटेल साढू़ कपिल पटेल एवं दो बच्चे के साथ स्विफ्ट कार से आगरा से अमृतसर जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस-वे पर थाना बलदेव क्षेत्र के एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 128 पर गुरुवार की सुबह 8.30 बजे आगरा की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ आकर पलट गई। कार सवार दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को आगरा के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस एवं जेपी ग्रुप ने एंबुलेंस से आगरा के आर्मी अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि अमृतसर निवासी आर्मी आफीसर की पत्नी शशि पटेल की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में आर्मी आफीसर विनय पटेल पत्नी शशि पटले, साढू़ कपिल पटेल एवं दो बच्चे घायल हुए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

MLC Election Agra 2026: 45.95% voting for the Graduates’ constituency, and 56.28% for the Teachers’ constituency in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए स्नातक में 45.95 प्रतिशत तथा शिक्षक...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Faith, Devotion and Service: Shri Chitrakoot Dham Parivar to Visit Chitrakoot from Agra

आगरालीक्स…संत सेवा और सनातन धर्म जागरूकता के संकल्प के साथ चित्रकूट धाम...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra police apprehend brother who shot his sister with the intent to kill her…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बहन को जान से मारने की नीयत में गोली मारने...

टॉप न्यूज़

Agra News: ‘Havan’ performed in Agra for the good health of former Deputy Prime Minister Lal Krishna Advani

आगरालीक्स…आगरा में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया...

error: Content is protected !!