आगरालीक्स.. आगरा में घर घर से कूडा उठाने वाले कंपनी एसआरएमटी को नगर निगम ने 4 .21 करोड का भुगतान कर दिया, कूडा उठा नहीं तो अब करार खत्म कर दिया है। इससे नगर निगम को 1 .47 करोड का नुकसान हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के 17 वार्डों के 71 हजार से अधिक घरों से कूडा उठाने के लिए एसआरएमटी वेस्ट मैनेजमेंट से करार किया गया था, कंपनी को 150 टन कूडा उठाना था लेकिन 20 से 25 टन ही कूडा उठाया। नगर निगम ने नोटिस देने के बाद कंपनी का करार निरस्त कर दिया, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश का मीडिया से कहना है कि खराब काम के चलते करार निरस्त किया गया है।
4. 21 करोड का भुगतान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नगर निगम ने मार्च 2018 से अप्रैल 2019 तक कंपनी को 4 .21 करोड का भुगतान किया है, कंपनी ने नगर निगम को इस दौरान 4 .22 करोड का बिल दिया। कंपनी को घर घर से कूडा उठाने पर लोगों से भी चार्ज लेना था, यह यूजर चार्ज नगर निगम में जमा किया जाना था। कंपनी को यूजर चार्ज के 1. 68 करोड रुपये जमा करने थे लेकिन 21. 45 लाख रुपये ही जमा किए हैं।