आगरालीक्स …आगरा में सबसे ज्यादा ठंड पड रही है, कई दिनों से यूपी में सबसे ठंडा आगरा है, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे पहुंच चुका है, मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट की आशंका व्यक्त की है लेकिन धूप निकलेगी।
पिछले कई दिनों से यूपी के शहरों में सबसे ठंडा आगरा है, 30 जनवरी को आगरा का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे पहुंच गया और आगरा का तापमान 3.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.8 रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में आगरा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा।