Monday , 16 February 2026
Home agraleaks Agra brutal gang rape & murder case: Builder son accused , 5 send to jail
agraleaks

Agra brutal gang rape & murder case: Builder son accused , 5 send to jail

IMG_20150723_085045
आगरालीक्स……….., आगरा के एक गांव में बिल्डर के पुत्र उसके चचेरे भाई सहित चार लोगों ने गैंग रेप के बाद महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। शव के टुकडे करने के बाद छत पर ही छोड दिया। छह दिन तक शव छत पर ही पडा रहा। इस दौरान पत्नी का फोन बंद होने पर उसका पति सतना झांसी से मिलने के लिए आ गया। उसकी पत्नी के शव में कीडे पड चुके थे।
छह दिन से छत पर पडा रहा शव
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि ककुला, मलपुरा स्थित न्यू ओम गार्डन कॉलोनी में 13 जुलाई की रात को कॉलोनी के मालिक ब्रजेश चाहर के पुत्र श्यामवीर, भतीजे रिंकू, हरीओम और पप्पू ने महिला के साथ गैंग रेप किया, विरोध करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसका मोबाइल भी स्विच आॅफ कर दिया। कई दिनों से ओम गार्डन कॉलोनी के कमरे में महिला अकेली रह रही थी, उनके पति सतना झांसी गए हुए थे। वे 18 जुलाई को आए तो कमरे का ताला खुला हुआ था। उन्होंने ब्रजेश चाहर को घटना की जानकारी दी, इस पर उसका बेटा श्यामवीर, रिंकू, हरीओम, पप्पू, प्रधान सुखपाल, राजेंद्र, मनीष अग्रवाल के साथ महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया, महिला के पति से कह दिया कि सतना शव ले जाओगे तो खर्चा ज्यादा आएगा। इसके साथ ही उसे और उसकी बेटी को झांसी भेज दिया।
पांच आरोपियों को जेल
महिला के पति का कहना है कि श्यामवीर और रिंकू उनकी पत्नी पर बुरी नजर रखते थे। कई बार शराब के नशे में रात में उसके घर आ चुके थे। पुलिस ने श्यामवीर, रिंकू, पप्पू, हरीओम को दुराआर और हत्या का आरोपी बनाया है। बिल्डर ब्रजेश चाहर, प्रधान सुखपाल, राजेंद्र और मनीष अग्रवाल पर सबूत नष्ट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने श्यामवीर, ब्रजेश चाहर, सुखपाल, राजेंद्र और मनीष को जेल भेज दिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!