आगरालीक्स…आगरा में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत होने के बाद उनकी पत्नी और बेटे अंतिम संस्कार के लिए नहीं आए, उनसे संपर्क किया गया लेकिन आने से इन्कार कर दिया, बुजुर्ग का अंतिम संस्कार रामलाल व्रदृधाश्रम द्वारा कराया जाएगा।
आगरा के रामलाल व्रदृधाश्रम में दो साल पहले रामेश्वर सिंह को सेक्टर सात आवास विकास कॉलोनी निवासी परिवार छोड गया था, दो साल में कई बार परिजनों से संपर्क कर बुजुर्ग रामेश्वर सिंह को ले जाने के लिए कहा गया लेकिन वे अपने साथ उन्हें रखने के लिए तैयार नहीं हुए। रविवार को उनकी मौत हो गई, आश्रम के संचालक शिव प्रसाद शर्मा ने मीडिया को बताया कि उनके परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार नहीं है, उनकी पत्नी ने भी लिखकर दे दिया है कि पति से कोई वास्ता नहीं है, मौत के बाद भी उनका चेहरा देखने के लिए नहीं आए।