Saturday , 8 February 2025
Home अध्यात्म Agra markets opened early on Dhanteras, buy some special items at auspicious times with gold and silver, do not bring them home
अध्यात्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra markets opened early on Dhanteras, buy some special items at auspicious times with gold and silver, do not bring them home

आगरालीक्स… आगरा के बाजार धनतेरस पर आज जल्दी खुल गए हैं। सोना-चांदी खरीदें पर साथ में इन चीजों को खरीदना न भूलेंछ जानिए खरीददारी करने के शुभ मुहूर्त।

धन्वंतरि देव आज ही दिन समुद्र मंथन में हुए थे प्रकट

ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान एवं गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा धनतेरस को धन त्रयोदशी व धन्वंतरि जंयती के नाम से भी जाना जाता है। धन्वंतरि देव जब समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे उस समय उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। इसी वजह से धन तेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। धनतेरस पर्व से ही दीपावली की शुरुआत हो जाती है।

धन तेरस का शास्त्रोक्त नियम

🔥1. धनतेरस कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की उदयव्यापिनी त्रयोदशी को मनाई जाती है। यहां उदयव्यापिनी त्रयोदशी से मतलब है कि, अगर त्रयोदशी तिथि सूर्य उदय के साथ शुरू होती है, तो धनतेरस मनाई जानी चाहिए।

🔥2. धन तेरस के दिन प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्त) में यमराज को दीपदान भी किया जाता है। अगर दोनों दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल का स्पर्श करती है अथवा नहीं करती है तो दोनों स्थिति में दीपदान दूसरे दिन किया जाता है।

धनतेरस की पूजा विधि और धार्मिक कर्म

🌸मानव जीवन का सबसे बड़ा धन उत्तम स्वास्थ है, इसलिए आयुर्वेद के देव धन्वंतरि के अवतरण दिवस यानि धन तेरस पर स्वास्थ्य रूपी धन की प्राप्ति के लिए यह त्यौहार मनाया जाना चाहिए।

🌻1.  धनतेरस पर धन्वंतरि देव की षोडशोपचार पूजा का विधान है। षोडशोपचार यानि विधिवत 16 क्रियाओं से पूजा संपन्न करना। इनमें आसन, पाद्य, अर्घ्य, आचमन (सुगंधित पेय जल), स्नान, वस्त्र, आभूषण, गंध (केसर-चंदन), पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, आचमन (शुद्ध जल), दक्षिणायुक्त तांबूल, आरती, परिक्रमा आदि है।

🌻2. धनतेरस पर पीतल और चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि बर्तन खरीदने से धन समृद्धि होती है। इसी आधार पर इसे धन त्रयोदशी या धनतेरस कहते हैं।

🌻3. इस दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार और आंगन में दीये जलाने चाहिए। क्योंकि धनतेरस से ही दीपावली के त्यौहार की शुरुआत होती है।

🌻4. धनतेरस के दिन शाम के समय यम देव के निमित्त दीपदान किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मृत्यु के देवता यमराज के भय से मुक्ति मिलती है।

🌻5.झाड़ू की खरीददारी होगी शुभ : धनतेरस के दिन आप सोना खरीदते हैं यह अच्छी बात है लेकिन याद रहे इस दिन आप झाड़ू खरीदें। क्योंकि झाडू़ ही आपके घर द्वार को स्वच्छ रखती है। इस दिन भगवान विष्णु, राम और लक्ष्मी के चरणों का आगमन आपके घर होता है। इसलिए झाड़ू की पूजा करना भी शुभ माना जाता है।

🌻6. इस दिन पीने के पानी का बर्तन खरीदें।

🌻7. इस खास पर्व पर आप मिट्टी की बनी हुई 11 या 9 दीयों वाली लक्ष्मी की मूर्ति भी जरूर खरीदें। यह आपके लिए फलदायी होगी।

💥धनतेरस पर खरीददारी करने के शुभ मुहूर्त :

🌺प्रातः 07:55 से दोपहर 12:05 तक

🌺दोपहर 11:30 मिनट से दोपहर 02:55 बजे तक

🌺सांय 05:40 बजे से रात 08:55 तक धनतेरस की खरीददारी करें

🌺याद रहे रविवार सांय 04:30 से साँय 06:00 तक राहुकाल में ना करें खदीददारी

धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें

🌟धनतेरस पर कुछ खास चीजों की खरीददारी करना और किसी अच्छे काम की शुरुआत करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

🌟धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा कर जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

♦️धनतेरस पर नई चीजें खरीदने की प्रथा है, इस दिन कई चीजों को बाजार से खरीदकर लाया जाता है और दिवाली के दिन उसकी पूजा की जाती है, हालांकि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे धनतेरस के दिन खरीदना अशुभ माना जाता है।आइए जानते है धनतेरस के दिन किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी आपसे नाराज न हों।

🍁लोहे के घरेलू उपयोग की वस्तु।

🌟धनतेरस पर लोहे से बने बर्तन को नहीं खरीदना चाहिए, मान्यता है कि इस दिन लोहे से बने बर्तन घर पर लाने पर अशुभ होता है, घर पर कई तरह की समस्याएं आने लगती है,परिवार के सदस्यों की परेशानियां बढ़ जाती हैं, इसलिए इस दिन लोहे का घरेलू सामान खरीदने से बचें

🍁कांच का सामान

🌟धनतेरस के दिन कांच का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए, मान्यता है कि इस दिन कांच का सामान खरीदकर घर पर लाने से बुरी घटनाएं घटती हैं, कांच का सामान लोगों की परेशानियां बढ़ा देता है ऐसे में इस दिन कांच का सामान न खरीदें ताकि लक्ष्मी मां आपसे खुश रहे।

🍁एल्युमिनियम का सामान

🌟लोहे के अलावा धनतेरस के दिन एल्युमिनियम का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए, इसका संबंध भी राहु से होता है, मान्यता है कि एल्युमिनियम का सामान खरीदने से घर पर अशुभ छाया पड़ती है, लक्ष्मी मां रुष्ठ हो जाती हैं, ऐसे में इस तरह का सामान खरीदने से बचना चाहिए।

🍁काले रंग का कपड़ा

🌟धनतेरस के दिन काले रंग का कपड़ा खरीदना भी अशुभ माना जाता है, इस दिन काले रंग के कपड़े या आभूषण नहीं खरीदने चाहिए, काला रंग दुर्भाग्य का रंग माना जाता है, ऐसे में इस दिन शुभ दिन पर काले रंग से बचना चाहिए

🍁तेल या तेल के उत्पाद न खरीदें।

🍁धनतेरस के दिन तेल या तेल के उत्पादों जैसे घी, रिफाइंड ऑयल खरीदने से मना किया जाता है, धनतेरस पर दीए जलाने के लिए भी तेल और घी की जरूरत पड़ती है इसलिए ये चीजें पहले से ही खरीद कर रख लें, इस दिन इन चीजों को खरीदने से बचें।उपरोक्त सभी वस्तुओं को छोड़कर सभी वस्तुओ की खरीदारी करना शुभ होता है

🍁धनतेरस के दिन पीतल,ताँबा,सोना,चाँदी खरीदना सर्वोत्तम होता है

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Snowy winds in Agra dulled the effect of sunshine. Melting cold continues at night and in the morning…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बर्फीली हवाओं ने फीका किया धूप का असर. शूल की...

बिगलीक्स

Sad News: Parachute did not open while jumping from aircraft in Agra, soldier dies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दर्दनाक हादसा, पैराशूट नहीं खुलने पर नीचे गिरा सेना का...

बिगलीक्स

Agra News: Three policemen suspended in case of custodial death, police station incharge inspector line present…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, थाना प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर. पुलिस कस्टडी...

देश दुनियाबिगलीक्स

68 year old Kameshwar Chaupal who laid first stone of Shree Ram Temple Ayodhya passes away

नईदिल्लीलीक्स …अयोध्या के श्रीराम मंदिर के शिलान्यास की पहली ईंट रखने वाले...