आगरालीक्स…आगरा के एसएन की कार्डिकय कैथ लैब में पहली सफल एंडोवैस्कुलर न्यूरो-इंटरवेंशन प्रक्रिया हुई. दिल्ली जैसे शहरों में इसका खर्चा 15 लाख, एसएन में आयुष्मान योजना से पूरी तरह हुई निशुल्क…
सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (SNMC) ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एस एन कॉलेज के PMSSY विंग के कार्डियक कैथ लैब में पहली एंडोवैस्कुलर न्यूरो-इंटरवेंशन प्रक्रिया (एंटीरियर कम्युनिकेटिंग आर्टरी एन्यूरिज्म कॉइलिंग) सफलतापूर्वक पूरी की गई। यह जटिल और जीवन-रक्षक प्रक्रिया, जो आमतौर पर दिल्ली जैसे शहरों में लगभग ₹15 लाख की लागत पर की जाती है, आयुष्मान योजना के तहत पूरी तरह से निःशुल्क की गई। यह सफलता न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी, इंटरवेंशनल न्यूरोरेडियोलॉजी, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी, एनेस्थिसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर विभागों की एक समर्पित और बहु-अनुशासनात्मक टीम के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।इस टीम में निम्नलिखित विशेषज्ञ शामिल थे:
कार्डियोलॉजी: डॉ. बसंत कुमार गुप्ता (विभागाध्यक्ष)
न्यूरोसर्जरी: डॉ. गौरव धाकरे (विभागाध्यक्ष), डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. तरुणेश शर्मा
इंटरवेंशनल न्यूरोरेडियोलॉजी: डॉ. अंशुल जैन, मैक्स नोएडा में कार्यरत हैं ,का अहम योगदान व सहयोग रहा ।
इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी: डॉ. पल्लव गुप्ता
एनेस्थीसिया: डॉ अतिहर्ष मोहन, डॉ. प्रभा
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा, यह प्रक्रिया न केवल हमारे चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत करती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को भी उच्च गुणवत्ता वाली, जीवन रक्षक उपचार मिल सके। हमें उम्मीद है कि न्यूरो-इंटरवेंशन के इस नए सुपर सब-स्पेशलिटी समूह के गठन से आने वाले वर्षों में आगरा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा।