आगरालीक्स…शॉकिंग, आगरा में बंद कोचिंग के अंदर मिली मैथ टीचर की लाश. तीन दिन से बंद था कोचिंग सेंटर, दुर्गन्ध आने पर पता चला..सनसनी
आगरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है. थाना जगदीशपुरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 3 में एक बंद कोचिग सेंटर के अंदर से एक व्यक्ति की लाश मिली है. बीएस प्लाज़ा स्थित कोचिंग सेंटर तीन दिन से बंद था. दुर्गन्ध आने पर लोगों ने इसकी सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कोचिंग सेंटर को खोलकर अंदर देखा तो होश उड़ गए. यहां एक क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ था और उसमें से दुर्गन्ध आ रही थी. पुलिस ने प्राथमिक तौर पर इस शव की शिनाख्त तीन दिन से लापता लापता मैथ टीचर ओपी योदव के रूप में की है. हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.पुलिस कोचिंग सेंटर के आसपास के सीसीटीवी देख रही है और मामले की जांच में जुट गई है.
पुलिस के अनुसार थाना जगदीशपुरा के आवास विकास चौकी क्षेत्रान्तर्गत 112 के माध्यम से सूचना मिली गुरुकुल कोचिंग सेंटर में चोरी हुई है. पुलिस मौके पर पहुंची तो कोचिंग के अंदर सक लाश मिली थी जो कि काफी क्षत विक्षत थी. आसपास के लोगों ने दुर्गन्ध आने की भी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर मृतक के ममेरे भाई मिले जिनसे पूछताछ की जा रही है. जानकारी मिली कि मृतक मूल रूप से कानपुर देहात के रहने वाले थे. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. घटनास्थल का फोरेंसिक टीम द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
मृतक की शिनाख्त प्रारंभिक तौर पर लातपा शिक्षक ओपी यादव के रूप में आशंका जताई जा रही है. हालांकि परिजनों के आने के बाद ही आधिकारिक शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा.