Friday , 6 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Police in Agra on high alert for Deepotsav; 2,500 personnel deployed, surveillance via drones…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Police in Agra on high alert for Deepotsav; 2,500 personnel deployed, surveillance via drones…#agranews

35

आगरालीक्स…आगरा में दीपोत्सव को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर. 2500 जवान तैनात, ड्रोन से निगरानी. कमिश्नर बोले—बैरियर लगाकर हो सघन चैकिंग. खुले में शराब पीने वालों पर हो एक्शन

दीपावली व छठ पर्व को लेकर आगरा पुलिस हाई अलर्ट पर है. पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने आज शुक्रवार को सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत बजरंग प्रसाद द्वारा सर्किल के सभी थाना प्रभारितयों और चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी की. गोष्ठी में आगामी त्योहारों दीपावली, धनतेरस, भैयादूज एवं देवछठ को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. इस दौरान बैरियर लगाकर सघन चेकिंग करने, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, व्यस्त बाजारों में निरंतर पेट्रोलिंग एवं PRV की विज़िबिलिटी और मोबिलिटी सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए इसके अतिरिक्त IGRS एवं जनसुनवाई की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अपराधियों की निगरानी, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया.

2500 जवान तैनात, ड्रोन से निगरानी
दीपोत्सव पर आगरा में ढाई हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. शाम छह से रात एक बजे तक पुलिस सड़कों पर रहेगी. शहर के प्रमुख बाजारों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी. जाम से निपटने के लिए भी यातायात पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम तैनात रहेंगी. एमजी रोड, किनारी बाजार सहित शहर के प्रमुख सराफा बाजारों को हाई सिक्योरिटी जोन में रखा गया है. बाजारों में सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. एमजी रोड पर स्पीड कलर लैब से दीवाली चौराहे तक 75 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: 100 kg of illegal firecrackers found inside a house in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मकान के अंदर मिले 100 किलो अवैध पटाखे. एक लाख...

बिगलीक्स

Shocking: Body of a math teacher found inside a closed coaching centre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…शॉकिंग, आगरा में बंद कोचिंग के अंदर मिली मैथ टीचर की लाश....

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 6th November 2026

आगरालीक्स …आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें।आगरा में शुक्रवार सुबह से...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 6th November 2026

आगरालीक्स आगरा का 6 नवंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ दिल्ली से गुवाहाटी...

error: Content is protected !!