Tuesday , 8 September 2026
Home हेल्थ Agra News: A free health camp was organized at Park KPIMS in Agra; over 180 people benefited
हेल्थ

Agra News: A free health camp was organized at Park KPIMS in Agra; over 180 people benefited

163

आगरालीक्स…आगरा के पार्क केपीआईएमएस में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर. 180 से अधिक लोगों ने पाया स्वास्थ्य लाभ

पार्क केपीआईएमएस हॉस्पिटल एवं नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, उत्तर प्रदेश की सहभागिता से चैंबर के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 180 सदस्यों एवं उनके परिजनों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं रोबोटिक सर्जन डॉ. भानु प्रताप सलूजा की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने उपस्थित लोगों को हड्डी एवं जोड़ संबंधी रोगों से बचाव के उपाय, संतुलित खान-पान एवं जीवनशैली के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही उन्होंने रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की उपयोगिता एवं आधुनिक चिकित्सा में इसके महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। शिविर में अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांचों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर का उद्देश्य व्यस्त व्यापारिक एवं औद्योगिक वर्ग को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना और समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल रहे। उन्होंने पार्क KPIMS हॉस्पिटल एवं नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि व्यापारी एवं उद्यमी वर्ग के लिए इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं पूरे समाज के लिए लाभकारी हैं। व्यापारी वर्ग न केवल समाज की आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण आधार है, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की देखभाल और नियमित स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता देना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजी संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता से समाज के विभिन्न वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकती हैं और इस प्रकार के आयोजन इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास हैं।

इस अवसर पर NCIC के अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल एवं समन्वयक भीष्म लालवानी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
पार्क KPIMS हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य के तहत भविष्य में भी विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक समूहों के साथ मिलकर स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। शिविर के सफल आयोजन एवं समन्वय में पार्क KPIMS हॉस्पिटल के डिप्टी सीईओ रोहताश चौबे, रईस वानी, सीनियर मैनेजर शेखर चौहान एवं अनुभा मित्तल का विशेष योगदान रहा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra News: IMA elections in Agra on September 27; nominations to be filed by September 10…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएमए के चुनाव 27 सितंबर को. 10 सितंबर तक होंगे...

हेल्थ

Agra News: Successful treatment of a rare disease at SN Medical College: 44-year-old woman’s life saved via laparoscopy…#agranews

आगरालीक्स…44 साल की महिला की छाती में समाए पेट और आंतें. आगरा...

हेल्थ

Agra Health News: CME organized by the Agra Nephrological Forum

आगरालीक्स…हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज आपके गुर्दे कर रहे खराब. तेजी से...

हेल्थ

Cigicon 2026: Deliberations held on modern techniques and the latest methods in cochlear implant surgery

आगरालीक्स…घरों में इलेक्ट्रिक उपकरणों की तेज आवाज भी सुनने की क्षमता कर...

error: Content is protected !!