आगरालीक्स…देवगुरु बृहस्पति कर चुके हैं मीन राशि में गोचर. 24 नवंबर तक यहां रहेंगे. तीन राशि वालों के जीवन में शुभ प्रभाव के संकेत
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह किसी राशि में गोचर करता है तो उसका प्रभाव यूं तो सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में पड़ता है लेकिन कुछ राशियां ऐसी होती है जिन्हें अच्छे लाभ के आसार हो जाते हैं. कुछ इसी तरह 26 अक्टूबर से देवगुरु बृहस्पति मीन राशि में गोचर कर चुके हैं. इस राशि में वे यहां 24 नवबर तक रहेंगे. बृहस्पति के इस गोचर से 3 राशि वालों के जीवन में शुभ प्रभाव के संकेत हैं. जानिए किन राशियों पर है इसका शुभ प्रभाव
कुंभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि के दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे, जो कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही फलदायी रहेगा. इसके गोचर करने से धन प्राप्ति के तो योग हैं ही साथ में कार्यक्षेत्र में भी प्रशंसा मिलेगी. शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह समय काफी फायदेमंद रहने वाला है.
कर्क राशि
गुरु बृहस्पति का यह गोचर कर्क राशि वाले जातकों के लिए भी शुभ प्रभाव वाला है. गुरु कर्कराशि के नवम भाव में गोचर कर रहे हैं जो कि इस राशि के लोगों को भाग्य का पूरा सहयोग देने वाला होगा. रुके हुए कार्य पूरेक होंगे और पेशेवर लोग यात्रा कर सकते हैं, लाभ की संभावना है. विदेश से संबंधित व्यवसाय से लाभ हो सकता है.
मिथुन राशि
देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि के लोगों के दशम भाव में गोचर कर रहे हैं. यह इस राशि के लोगों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत करेगा. नौकरीपेशा लोगों को नौकरी का नया आफर मिल सकता है. पदेन्नति की भी संभावना है. बडा आर्डर मिल सकता है.