Agra News : Weather Forecast on 29th November 2022 #agra
आगरालीक्स…. आगरा में सुबह सुबह छाई धुंध, सर्दी बढ़ी। जानें कैसा रहेगा आज का मौसम।
आगरा में मंगलवार सुबह से कोहरा छाने के साथ ही ठंडी हवा चल रही है। सुबह सुबह ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट आई है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन भर बादल छाए रह सकते हैं और तापमान में गिरावट आएगी।
10 डिग्री रहेगा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा के सुबह के तापमान में लगातार गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब रह सकता है। अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच रहेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
29-Nov 11.0 27.0 Shallow Fog
30-Nov 10.0 27.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
01-Dec 10.0 27.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
02-Dec 10.0 26.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
03-Dec 10.0 26.0 Mist
04-Dec 10.0 26.0 Mist