आगरालीक्स…आगरा के शाकाहारी पहलवान का दिल्ली में जलवा. दिल्ली में हुई मिस्टर और मिस इंडिया बाडीबिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप में पाया पहला स्थान
आगरा के एक शाकाहारी पहलवान ने दिल्ली में अपना जलवा दिखाया है. दिल्ली में हुई मिस्टर एंड मिस इंडिया बाडीबिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप 2022 मं पहला स्थानप्राप्त किया है. आगरा के पहलवान ने यहां नेचुरल बॉडी वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया है.

आगरा के इस पहलवान का नाम है कुलदीप सिंह. अछनेरा के गांव कचौरा में रहने वाले कुलदीप सेना में ट्रेडमैन हैं. उन्होंने बताया कि परिवार में पहलवानी का शौक है, लेकिन जब बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के बारे में सुना तो इसमें भाग लेने के लिए सोचा. नौकरी के कारण दिन में समय निकालना मुश्किल हुआ लेकिन सुबह और शाम को दो—दो घंटे निकालकर जिम जाना शुरू किया. उन्होंने नेचुरल प्रोटीन के रूप में दूध, घी, बादाम, ड्राईफ्रूट व पनीर आदि की डाइट पहले निर्धारित की और फिर मेहनत की. उन्हें रोजाना 200 बादाम, सुबह शाम दो—दो लीटर दूध, 100 ग्राम किशमिश व अन्य ड्राईफ्रूट के साथ 300 ग्राम पनीर नियमित रूप से खाया. इसका असर और मेहनत का रंग दिल्ली में हुई बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में पहला स्थान प्राप्त करके हुआ है. कुलदीप का कहना है कि वह प्रोफेशनल तौर पर दो साल से मेहनत कर रहे हैं और उनका लक्ष्य मिस्टर इंडिया बनना है.