आगरालीक्स…आगरा में अब पर्यटक रात को भी देख सकेंगे ताजमहल. आनलाइन मिलेगी टिकट, नहीं लगना पड़ेगा एक दिन पहले लाइन में…
आगरा में अब लोग रात को भी ताजमहल देख सकेंगे और इसके लिए वे टिकट आनलाइन मोड से प्राप्त कर सकते हैं. टिकट के लिए अब उन्हें एक दिन पहले लाइन में नहीं लगना होगा. सुप्रीम कोर्ट ने रात को ताजमहल का दीदार करने के लिए लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए आनलाइन टिकट के लिए अपनी मंजूरी दे दी है.

कोर्ट में दाखिल हुआ था आवेदन
सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दाखिल किया गया था जिसमें आनलाइन टिकट बुकिंग की मांग की गई थी और कहा गया था कि उन्हें रात को ताजमहल का दीदार करने के लिए एक दिन पहले आगरा जाना होता है और लाइन में लगकर टिकट लेना होता है. यह सब काफी परेशानी भरा है.