आगरालीक्स…आगरा में संजय प्लेस, आवास विकास और शास्त्रीपुरम में हवा प्रदूषित, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक. बाहर निकलने पर आंखों में लग रहा धुआं. जानिए एक्यूआई अपडेट
आगरा में शाम के समय या अंधेरा होने के बाद अगर आप वाहन से या पैदल निकल रहे हैं तो आपको आंखों में जलन सी महसूस होगी. ऐसा लग रहा है जैसे धुआं का प्रभाव हो रहा है, बाइक पर चलने पर ये तेज होता है. इसका कारा है आगरा की हवा प्रदूषित है. रविवार को रात नौ बजे एक्यूआई अनहैल्दी रहा. इनमें संजय प्लेस, शास्त्रीपुरम और आवास विकास सेक्टर 3 की आवोहवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही. वहीं शाहजहां गार्डन और रोहता में भी हवा प्रदूषित रही.

ये रहा एक्यूआई
संजय प्लेस में 151
सेक्टर तीन आवास विकास 169
शास्त्रीपुरम 151
शाहजहां गार्डन 130
रोहता 118
मनोहरपुर की हवा रही सही
हालांकि ऐसा भी नहीं है कि पूरे शहर की हवा में प्रदूषण हो. रविवार रात नौ बजे मनोहरपुर में एक्यूआई सौ से नीचे रहा. रात नौ बजे यह 76 दर्ज किया गया.