आगरालीक्स ….आगरा के शुभम गर्ग पर आस्ट्रेलिया में हुए जानलेवा हमले का कारण आया सामने। सर्जरी हुई, आईआईटी, मद्रास से एमएस करने के बाद स्कॉलरशिप मिलने पर यूनिवर्सिटी आफ न्यू साउथ वेल्स सिडनी से पीएचडी कर रहे हैं। जानें पूरा मामला।
आगरा के किरावली स्थित पैठ गली निवासी रामनिवास गर्ग का बिल्डिंग मेटेरियल का बड़ा काम है। शुभम ने इंटरमीडिएट के बाद गाजियाबाद से बीटेक किया, इसके बाद आईआईटी मद्रास से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एमएस की, 2020 में आगरा आ गए, स्कॉलरशिप मिलने पर इसी साल 27 साल के शुभम यूनिवर्सिटी आफ न्यू साउथ वेल्स सिडनी, आस्ट्रेलिया से पीएचडी करने के लिए इसी सितंबर में गए थे।

नस्ली हमला नहीं, पैसे न देने पर चाकू से किया वार
न्यू साउथ वेल्स पुलिस का कहना है कि छह अक्टूबर को रात 10.30 बजे पैसिफिक हाईवे लेन कोव पर पैदल जा रहे थे, इसी दौरान एक युवक आया और पैसे मांगने लगा, धमकी दी, शुभम गर्ग ने पैसे देने से इन्कार किया। युवक ने शुभम पर चाकू से कई वार किए, इसके बाद वह फरार हो गया। इस मामले में नस्ली हमले की बात कही जा रही थी, नस्ली हमले से इन्कार कर दिया है, यह लूट का मामला बताया जा रहा है।
हमलावर को किया अरेस्ट
इस मामले में न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने शुभम गर्ग पर हमला करने के आरोप में डेनियल नोवुर्ड को अरेस्ट कर लिया, कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने जमानत देने से इन्कार कर दिया है।
सर्जरी के बाद शुभम की हालत स्थित
शुभम के चेहरे और पेट पर चाकू से कई वार किया गए थे, सर्जरी के बाद हालत स्थिर है। नई दिल्ली में आस्ट्रेलियाई उच्चायोग का कहना है कि सिडनी में भारतीय वाणिज्य दूतावास से काउंसलर से मदद के साथ छात्र के परिजनों को वीजा सुविधा दिलवाने में मदद की जा रही है।