आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदलते ही वायरल, जुकाम और खांसी के शिकार हो रहे लोग. जानिए कोरोना का भी नया अपडेट
आगरा में मौसम बदलाव की ओर है. रात और सुबह—सुबह जहां हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है तो वहीं दिन में अभी भी अच्छी खासी धूप निकल रही है. मौसम के इस बदलाव के कारण लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. खासकर लोग वायरल, खांसी और जुकाम की चपेट में आ रहे हैं. चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मौसम में खुद को ज्यादा सतर्क रखें और पूरी बाजू के कपड़े पहनें. खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है. ठंडी चीजों से दूर रहें.

वहीं दूसरी ओर कोरोना के केस आगरा में लगभग खत्म होने की स्थिति में हैं. पिछले चार दिन से आगरा में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है. प्रशासन द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे के अंदर 578 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से एक भी कोरोना पाजिटिव आगरा में नहीं मिला है. इस दौरान एक व्यक्ति इस बीमारी से ठीक हुआ है. आगरा में अब केवल 2 ही कोरोना मरीज हैं.