आगरालीक्स…आगरा के डॉक्टर अच्छे तैराक निकले. तैराकी प्रतियोगिता में हुए रोचक मुकाबले. सीनियर और जूनियर वर्ग के मुकाबलों में साथियों ने बढ़ाया हौसला
डाक्टरों के बीच तैराकी प्रतियोगिता के रोचक मुकाबले हुए। सर्जन्स वीक के तहत बुधवार को खेलगांव में तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। सीनियर और जूनियर वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में साथी चिकित्सकों ने हौसला बढ़ाया। एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा द्वारा 15 जून तक आयोजित किए जा रहे सर्जन्स वीक में तीसरे दिन खेलगांव में तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर वर्ग में हुई। इसमें डॉ. एमएस अग्रवाल, डॉ. रवि पचौरी, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. करन रावत, डॉ. अंकुर अग्रवाल, डॉ. विकास मित्तल, डॉ. रिचा जैमन, डॉ.आराधना सिंह और डॉ. आके सिंह ने हिस्सा लिया। संयोजक डॉ रवीन्द्र मोहन पचौरी व डॉ संदीप अग्रवाल ने बताया कि 15 जून तक हर रोज अलग अलग प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। सीनियर वर्ग में डॉ. ओके गुप्ता और जूनियर वर्ग में डॉ. संदीप ने बाजी मारी। इस दौरान डॉ. अपूर्व चतुर्वेदी, डॉ. मनोज सिंघल, डॉ. रवि गोयल, डॉ. श्वेतांक प्रकाश, डॉ. सिद्धार्थ धर, डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. अंकर अग्रवाल डॉ. विनीत वर्मा आदि शामिल रहे।ये रहे विजेता
सीनियर कैटेगरी प्रथम डॉ. ओके गुप्ता, द्वितीय डॉ. प्रदीप और तीसरे स्थान पर डॉ. एमएस अग्रवाल
महिलाओं मैं प्रथम डॉ ऋचा जैन व द्वितीय स्थान पर डॉ आराधना सिंह ।
जूनियर कैटेगरी प्रथम डॉ. संदीप, द्वितीय डॉ. करन रावत और तीसरे स्थान पर डॉ. विकास मित्तल