आगरालीक्स….. एडीए द्वारा शास्त्रीपुरम हाइट्स में एक से चार कमरे के 106 फ्लैट 13 से 45 लाख में आवंटित किए जाएंगे। जानें पूरी प्रक्रिया, किस तरह होगी ई नीलामी.
एडीए द्वारा शास्त्रीपुरम में शास्त्रीपुरम हाइट्स विकसित की गई, लेकिन शास्त्रीपुरम हाइट्स में फ्लैट नहीं बिके हैं। यहां 106 फ्लैट हैं इन्हें ईनीलामी के तहत बेचा जाएगा। इसके साथ ही एडीए द्वारा 1620 संपत्तियां चिन्हित की गई हैं, इसमें ताजनगरी फेज टू में फ्लैट के साथ ही खाली प्लाट हैं, इनकी भी बिक्री ई नीलामी के माध्यम से की जानी है।

शास्त्रीपुरम हाइट्स में एक से चार कमरे के 106 फ्लैट
एडीए द्वारा विकसित की गई शास्त्रीपुरम हाइट्स में एक से चार कमरे के 106 फ्लैट की ई नीलामी की जाएगी। इसमें 50 फ्लैट वन बीएचके के हैं और 56 फ्लैट टू बीएचके से चार बीएचके के हैं। इन फ्लैट की ई नालामी से 13 से 45 लाख रुपये में बिक्री की जाएगी।
ये है प्रक्रिया
एडीए की किसी भी संपत्ति को ई नीलामी से खरीदने के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा, एडीए की वेबसाइट पर दो से तीन दिन में पंजीकरण शुरू हो जाएगा। पंजीकरण शुल्क 1500 रुपये रखा गया है, पंजीकरण करने के बाद लॉग इन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
दूसरा स्टेप
पंजीकरण कराने के बाद जिस संपित्त की ई नीलामी में शामिल होना चाहते हैं उसकी कुल कीमत का 10 प्रतिशत जमा करना हेगा। 10 प्रतिशत जमानत राशि जमा करने के बाद ही ई नीलामी में शामिल हो सकेंगे।