आगरालीक्स ….आगरा की दुर्गा टॉकीज मार्केट में लगी भीषण आग, मार्केट में नीचे दुकानें और तीसरी मंजिल पर फ्लैट से मची अफरा तफरी।
दुकान का गेट तोड़कर आग पर स्थानीय लोगों ने पाया काबू।

आगरा के शमसाबाद में दुर्गा टॉकीज मार्केट है, मार्केट तीन मंजिला है और तीसरी मंजिल पर फ्लैट हैं। मार्केट में करीब 70 दुकाने हैं। शुक्रवार रात 10 बजे बॉबी इलेक्ट्रिकल्स से आग की लपटें उठने लगी। दुकान पर आग लगने की जानकारी होेने पर दुकानदार और स्थानीय लोग जुट गए। उन्होंने दुकान पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।
दुकान का गेट तोड़कर आग पर काबू पाया
स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर से दुकान का शटर तोड़ा और आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। लेकिन इलेक्ट्रिकल की दुकान में रखा सामान जलकर स्वाह हो गया।