आगरालीक्स ..आगरा में चंबल में बाढ आने से कई गांव डूब गए हैं, लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। विधायक पक्षालिका सिंह, कमिश्नर अनिल कुमार के साथ ही अधिकारियों ने दौरा किया, बाढ प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाने के लिए टीम लगाई गईं हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप लगा रही है।

आगरा में चंबल चंबल का जलस्तर खतरे का निशान 132 मीटर को पार कर चुका है, सिंचाई विभाग ने नदी के 134 मीटर तक पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया है। इससे बाह क्षेत्र के अनुसार गौहरा, भटपुरा,रानीपुरा, गूढ़ा, झरना पुरा, उतरेठा, कछियारा, डगौरा सहित डेढ दर्जन गांवों में बाढ से नुकसान हुआ है। ग्रामीण बाढ में फंस गए हैं, कई गांवों का संपर्क टूट गया है। इन गांवों से टीम द्वारा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है, कई टीम लगी हुई हैं।