आगरालीक्स ..आगरा में हॉस्पिटल से लेकर कॉलोनियों में मरीज देख रहे सात झोलाछापों पर मुकदमा, एक हॉस्पिटल में मरीज भर्ती करने पर रोक लगाई गई है।
आगरा में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की। नोडल अधिकारी डॉ अजय कपूर के अनुसार, भारती क्लीनिक केके नगर में मोहम्मद आरिफ मरीजों को देख रहा था, एक मरीज पर बोतल चढ रही थी, क्लीनिक को सील कर दिया। नगला पदी में एमएस विश्वास के क्लीनिक पर छापा मारा, उसके पास कोई डिग्री नहीं थी और मरीजों का इलाज कर रहा था, इसे भी सील कर दिया है।
सात पर मुकदमा
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाज करते पकडे गए सात झोलाछापों पर मुकदमा दर्ज कराया है। गनी क्लीनिक शाहगंज, विवेकानंद क्लीनिक केके नगर, चौहान क्लीनिक खंदौली, बंगाली दवाखाना खंदौली, भारती क्लीनिक धनौली और आरके रॉय के चांदसी दवाखाना कागरौल और धर्मेंद्र विश्वास के चांदसी दवाखाना कागरौल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आराध्या हॉस्पिटल में मरीज भर्ती करने पर रोक
नोडल अधिकारी अजय कपूर ने आराध्या हॉस्पिटल यमुना पार का निरीक्षण किया, यहां कोई डॉक्टर और मरीज नहीं मिले, हॉस्पिटल में मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी है।