आगरालीक्स.. आगरा में एक कारोबारी को उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ कार में पकड लिया, व्हाटस एप पर आए मैसेज के बाद कारोबारी की पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकडने की प्लानिंग की, कारोबारी प्रेमिका से मिलने के लिए कार से घर से निकला, उनकी पत्नी एक्टिवा से पीछे पीछे चल रही थी, कारोबारी को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकडने पर जमकर हंगामा हुआ।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के न्यू आगरा निवासी कारोबारी का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है, कारोबारी की पत्नी को अपने पति पर शक हो गया, उसे रंगे हाथ पकडने के लिए कारोबारी की पत्नी उसका मोबाइल चेक करने लगी।
पार्किंग में मिलने का मैसेज भेजा
सोमवार शाम को कारोबारी टॉयलेट में था, उसके मोबाइल पर प्रेमिका का मैसेज आया कि पार्किंग में मिलेंगे, कारोबारी की पत्नी ने पति के मोबाइल में मैसेज पढ लिया, कारोबारी कार से निकला, उसकी पत्नी एक्टिवा से पीछे पीछे चल रही था।
कार में प्रेमिका के साथ पकडा
रास्ते में कारोबारी ने पार्किंग के पास अपनी कार रोकी, उसकी प्रेमिका कार में बैठ गई, इसके बाद कारोबारी कार में प्रेमिका के साथ रामबाग की तरफ जाने लगा। कारोबारी की पत्नी ने कार के आगे एक्टिवा लगा दी, स्थानीय लोगों की भीड जुट गई, हंगामा होने पर कारोबारी प्रेमिका के साथ कार से कालिंदी विहार की तरफ चला गया, कारोबारी की पत्नी भी पहुंच गए, सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कापफी देर तक हंगामा चलता रहा, कारोबारी की पत्नी ने अपने पति के खिलापफ शिकायत नहीं की है, हंगामे के बाद वे चले गए।