आगरालीक्स ….आगरा में आज भी पूरे शहर में गंगाजल की आपूर्ति नहीं होगी, पानी का इंतजाम कर लें, जानें त्योहार पर कब से पानी सुचारू होगी।
आगरा में पालड़ा फाल, बुलंदशहर से गंगाजल आता है, 370 एमएलडी गंगाजल आगरा को मिलता है। इससे सिकंदरा और जीवनीमंडी वाटरवक्र्स से पूरे शहर को गंगाजल की आपूर्ति की जाती है। मगर, अपर मध्य गंगा कैनाल में सिल्ट आने के कारण उसके स्रोत बंद कर दिए गए, इससे पालड़ा फाल में गंगाजल की कमी हो गई और आगरा में गंगाजल मिलना शनिवार से बंद हो गया है।

आज रहेगा पानी का संकट
जीएम जलकल आरएस यादव का कहना है कि सिकंदरा वाटरवक्र्स पर गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो रही है, इसलिए यमुना के जल को ट्रीट करने के बाद सिकंदरा वाटरवक्र्स से पोषित क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा है। वहीं, जीवनीमंडी वाटरवक्र्स पर पानी की लगातार कमी हो रही है। रविवार को दोनों जगह पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।
सोमवार से स्थिति में होगा सुधार
गंगाजल ईकाई के परियोजना प्रबंधक रमेश चंद्र का कहना है कि शनिवार रात को कैनाल में एक हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, यह रविवार को आ जाएगा। इससे सोमवार से पानी की आपूर्ति सुचारू हो सकती है।