Friday , 14 February 2025
Home आगरा Agra News: Grand welcome of Rinku Veer ji in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Grand welcome of Rinku Veer ji in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हुआ गुरप्रीत सिंह रिंकू वीर जी उल्लास नगर बॉम्बे वालो का भव्य स्वागत. संगत से खचाखच हॉल में जयकारों की गूंज..

नगर की धार्मिक व सामाजिक संस्था सुखमनी सेवा सभा द्वारा व गुरुद्वारा दसम पिता शाहगंज पर अमृतवेला परिवार की तरफ से रिंकू वीर जी का भव्य स्वागत किया गया. फूलों की वर्षा व भव्य आतिशबाजी के बीच इनका आगमन हुआ. इसके बाद खचाखच भरे हुए संगत से हॉल में जयकारों की गूंज के बीच रिंकू वीर जी का सभा के प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह द्वारा शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. रिंकू वीर जी ने उसके बाद वीर महेंद्र पाल सिंह जी को भी उनके द्वारा की जा रही है कीर्तन की सेवाओं के लिए सम्मानित किया.

रिंकू वीर जी ने कहा कि आगरा शहर धन्य है, जहां इतने गुणी, इतने प्यारे कीर्तनकार बसते हैं, वरना लोग कीर्तन और गुनी जनों से कई शहर वंचित हैं. उन्होंने कहा कि मैंने देखा है आगरा के ऊपर गुरु की विशेष कृपा है. गुरमीत सिंह सेठी ने बहुत ही कुशलता पूर्वक मंच का संचालन किया और इस अवसर पर बॉबी आनंद ने सभी को धन्यवाद दिया. इस अवसर पर वीर हरजिंदर सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, रोशनी कुकरेजा, मोहन गनवानी, संजम सिंह, श्याम भोजवानी, लव पोपली, बलवंत कंपानी, भूमि गनवानी, अजय अरोड़ा, सोनू कोरानी, पलक मतलानी, देव लालवानी, विजय विधानी, वियानी परिवार गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही.

Related Articles

आगरा

Agra News: More than 500 weddings on Valentine’s Day in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में वेलेंटाइन डे पर 500 से अधिक शादियां. यादगार होगा यह...

आगरा

Agra Weather: Winds made one feel cold in Agra. The temperature also decreased…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हवाओं ने महसूस कराई सर्दी. तापमान भी हुुआ कम… आगरा...

आगरा

Agra News: Fake officer caught while traveling without ticket in train…#agranews

आगरालीक्स…जीआरपी आगरा ने पकड़ा ऐसा शातिर जो संयुक्त सचिव सचिवालय का अधिकारी...

आगरा

Agra News: Mahamastikabhishek and Munidiksha day will be organized on 15th and 16th February at Shri Aggarwal Digambar Jain Bada Mandir, Moti Katra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 937 वर्ष प्राचीन इस जिनालय में 1008 कलशों से होगा...