आगरालीक्स..आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में नवीन डायलिसिस स्टेशन का लोकार्पण…
आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट में आज आफ मेडिकल साइंसेस में नवीन डायलिसिस स्टेशन का लोकार्पण किया गया.
डायलिसिस यूनिट शांतिवेद इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस में एक साल से अधिक समय से सफलतापूर्वक काम कर रही है. यह सेंटर अशोक अग्रवाल पूर्व चेयरमैन एवं प्रधान संपादक अमर उजाला समूह द्वारा उनके चारा स्वर्गीय शंकर लाल अग्रवाल पूर्व प्रभारी अमर उजाला अलीगढ़ की स्मृति में शुरू किया गया है.

सभी को मिले इलाज
स्वर्गीय शंकर लाल अग्रवाल पूर्व प्रभारी अमर उजाला अलीगढ़ का 21 साल की उम्र में गुर्दा की बीमारी से जूझते हुए 13 नवंबर 1961 को निधन हो गया था. किसी और गुर्दा रोगी के लिए इलाज का अभाव न हो, वह अपना इलाज करा सके ओर गुर्दा रोगियों की जान बचाई जा सके, इसके लिए डायलिसिस स्टेशन शुरू किया गया है. स्वर्गीय शंकर लाल अग्रवाल अमर उजाला समूह के संस्थापक व संपादक स्वर्गीय डोरीलाल अग्रवाल के सबसे छोटे भाई थी. अशोक अग्रवाल एव उनके परिवारीजन आम जनता के लिए कल्याणकारी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं, जो शांतिवेद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस और दिव्य प्रकाश मेमोरियल फाउंडेशन के दृष्टिकोण के अनुरूप है.