आगरालीक्स…अच्छी खबर, आरबीएस कॉलेज तक इस महीने से शुरू हो सकता है मेट्रो का सफर. इस समय हर दिन इतने यात्री कर रहे सफर
आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर पर इस समय काम चल रहा है. ताज पूर्वी गेट से बिजलीघर तक मेट्रो इस समय संचालित है. छह स्टेशनों के बीच मेट्रो चल रही है तो वहीं इसके आगे के स्टेशनों पर तेजी से काम चल रहा है. एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस तक मेट्रो का अंडरग्राउंड काम चल रहा है. आरबीएस और राजा की मंडी मेट्रो स्टेशन काम कुछ ही समय में पूरा हो जाएगा. अंडरग्राउंड टनल का काम अंतिम चरण में . चारों स्टेशन पर इस समय सिस्टम के कार्य शुरू हो गए हैं.
एक जानकारी के अनुसार आगरा में आरबीएस तक मेट्रो का सफर मार्च 2025 तक शुरू होने की संभावना है. अगर मेट्रो आरबीएस तक शुरू हो जाएगी तो आरबीएस से लेकर ताजमहल पूर्वी गेट तक का सफर आसान हो जाएगा.
इस समय 12 हजार यात्री हर रोज कर रहे सफर
मेट्रो अधिकारियों के अनसुार इस समय ताज पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मंदिर तक यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा चालू है. हर रोज 12 हजार के करीब यात्री सफर कर रहे हैं. मार्च 2025 तक मेट्रो सेवा का विस्तार आरबीएस कॉलेज तक शुरू करने की योजना है.