आगरालीक्स…आगरा में लगातार तीसरे दिन 30 हजार से अधिक पर्यटकों ने देखा ताजमहल. दीपावली की छुट्टियों ने बढ़ाई ताजमहल पर रौनक
दीपावली की छुट्टियां ताजमहल पर रोनक लेकर आई हैं. लगातार तीसरे दिन तीस हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया. मंगलवार को जहां 33 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल देखा तो वहीं बुधवार को 30 हजार से अधिक पर्यटक ताजमहल देखने के लिए पहुंचे. वहीं आज सुबह से ही ताजमहल देखने के लिए लोगों की भीड़ रही और शाम को आए आंकड़ों के अनुसार आज भी 30 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया.

सुबह से लगी रही भीड़
ताजमहल पर आज सुबह से ही भीड़ रही. सूर्योदय के साथ ही लोग ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचे. दोपहर के बाद तो भीड़ और ज्यादा बढ़ती गई. लोगों को काफी देर तक लाइन में लगने के बाद टिकट मिली और इसके बाद भी इंतजार के बाद ताजमहल में एंट्री मिली. हालांकि ताजमहल पर लोगों ने जमकर आनंद उठाया.